सामाजिक पेंशन में भी बढ़ोतरी, 1000 के स्थान पर मिलेंगे 1500 रुपये प्रतिमाह बरेली दौरे पर जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री
मानदेय और पेंशन बढ़ाने की घोषणा पर टिकी नजरें
बरेली उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरेली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश के करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये किए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही सामाजिक पेंशन की राशि में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह किए जाने की बात कही जा रही है।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को विस्तार देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। ग्राम प्रहरी गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस को स्थानीय सूचनाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानदेय में प्रस्तावित बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान उनकी घोषणाओं पर लोगों की निगाहें रहेंगी। हालांकि, मानदेय और पेंशन में बढ़ोतरी की अंतिम स्थिति की पुष्टि आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगी।




