ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों का लिया जायजा
सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के निर्देश
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/ संवाददाता वागीश कुमार
जनपद सुल्तानपुर के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत लम्भुआ कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। नवागत उप जिलाधिकारी अंशुल हिंदल और क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने पुलिस बल के साथ लंभुआ कस्बे में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बाजार में व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस की मौजूदगी से बाजार में सुरक्षा का माहौल नजर आया।ज्वेलर्स दुकानों पर पहुंचे अधिकारी, सीसीटीवी की जांचपैदल मार्च के दौरान एसडीएम और सीओ ने ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों का विशेष रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकान संचालकों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी लेने के साथ सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी परखी। व्यापारियों को निर्देश दिया गया कि प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू और व्यवस्थित स्थिति में रहें, ताकि किसी भी घटना की स्थिति में संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जा सके। अधिकारियों ने व्यापारियों से कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।नवागत एसडीएम की सक्रियता बनी चर्चा, व्यापारियों में बढ़ा भरोसालंभुआ में कार्यभार संभालने के बाद नवागत एसडीएम अंशुल हिंदल की बाजार और प्रमुख प्रतिष्ठानों की लगातार निगरानी चर्चा में है। एसडीएम और सीओ के साथ पुलिस बल के पैदल मार्च की।
व्यापारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम बताया
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाजार और प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार निगरानी रखेगी। नियमित पैदल मार्च और मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी से अपराध पर अंकुश लगाने के साथ आमजन और व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।




