सासाराम रोहतास/ Etv News 24
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रोहतास जिला इकाई ने विभिन्न मोर्चों के जिला प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। नई सूची के अनुसार संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग मोर्चों के लिए प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जारी सूची के अनुसार—महिला मोर्चा का प्रभारी – आरती गुप्तायुवा मोर्चा का प्रभारी – डॉ. शिवनाथ चौबेओबीसी मोर्चा का प्रभारी – दीपक रायएससी मोर्चा का प्रभारी – सत्यनारायण पासवानअल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी – रजनीश कुमार वर्माकिसान मोर्चा का प्रभारी – प्रमोद कुशवाहाएसटी मोर्चा का प्रभारी – अरुण चौबे।भाजपा जिला संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा सभी मोर्चों के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।साथ ही सभी प्रभारियों को अपने-अपने मोर्चों को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।पार्टी ने नव नियुक्त जिला मोर्चा प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में रोहतास जिले में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा।




