तिलौथू /रोहतास/Etv News 24
बिहार सरकार जिला प्रशासन द्वारा कल दिनांक 01 जून को जिला के कई जगहों पर सहयोग “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।आम जन इस शिविर में उपस्थित होकर बिहार सरकार के इस शिविर से लाभ उठायें।इस शिविर में राशन कार्ड,आयुष्मान कार्ड,जमीन संबंधित कार्य, वृद्धा पेंशन,आँगन बाड़ी,इत्यादि सरकार द्वारा चलाए जा रहे किसी भी योजना की जानकारी एवं त्वरित कार्रवाई होगी।इस शिविर में संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपलब्ध रहेंगे।निर्देशानुसार रोहतास जिला प्रशासन द्वारा आम जन की समस्याओं की त्वरित निष्पादन एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु 2 जून 2026 मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।



