सासाराम/रोहतास/ Etv News 24/ब्यूरो रिपोर्ट
गुरुवार को जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित व स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, पर्यटन, नगर विकास, उद्योग, भवन निर्माण, पर्यावरण एवं वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग से संबंधित कुल 16 प्रमुख विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास, उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी रोहतास, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंताओं के द्वारा भाग लिया गया। समीक्षोपरान्त संबधित पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को निम्नांकित निर्देश दिया गया जो निम्न प्रकार है:-1. समीक्षा के दौरान पाया गया कि सभी योजनाओं में कार्य प्रारम्भ है। संबंधित विभागीय पदाधिकारियों / कार्यपालक अभियंताओं को निदेश दिया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित घोषित योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।2. रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ को लेकर पथ निर्माण विभाग डेहरी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा कराये जा रहे सड़क मरम्मती कार्य में अपने विभाग से अपेक्षित सहयोग प्रदान करते हुए कार्य ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।3. संझौली प्रखंड अंतर्गत वाजितपुर में काव नदी पुल को लेकर कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण विभाग के द्वारा बताया गया कि कार्य प्रारम्भ हो गया है तथा कार्यों का सत्यापन भी किया जा रहा है, परन्तु जो कार्य हो रहा था, उसका डीपीआर गलत तैयार हो गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पुनः सही-सही डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।4. कुदरा-चेनारी-मल्हीपुर पथ का चौड़ीकरण, करगहर-बडहरी-धर्मपुरा पथ, बरांव-जहानाबाद पथ, पुरानी जीटी रोड से बबुरा मेन कैनाल पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण, कोचस में नया बस स्टैंड नोखा-नासरीगंज पथ में सोन नहर पर आरसीसी पुल निर्माण, कोचस में आरा-मोहनिया पथ पर बाईपास निर्माण एवं कोचस में आरा-मोहनिया पथ पर बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 5. इंद्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट निर्माण तथा डेहरी औद्योगिक क्षेत्र के विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यटन एवं उद्योग से जुड़े कार्य जिले की आर्थिक मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर समय पर पूर्णता सुनिश्चित करें।6. करगहर, डेहरी, दावथ, दिनारा, नासरीगंज, नोखा, सूर्यपुरा, शिवसागर एवं चेनारी प्रखंडों में नए प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चयनित स्थलों पर निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ कर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित की जाए।7. डेहरी- अकोढ़ीगोला- तेतराढ़- राजपुर पथ, आयरकोठा- अकोढ़ीगोला-अमरा तालाब पथ का चौड़ीकरण एवं डेहरी ऑन सोन अंतर्गत अकोढ़ीगोला बाईपास पथ का कार्य प्रारम्भ हो गया है। बताया गया कि कुछ कार्य वन विभाग की भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण बाधित होने की संभावना है। इस संबंध में वन विभाग के परिवेश पोर्टल पर NOC स्वीकृति हेतु अपलोड किया गया है। वन प्रमंडल पदाधिकारी, रोहतास को निर्देश दिया गया कि NOC स्वीकृति हेतु परिवेश पोर्टल पर अपलोड मामले पर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।8. भलुनी धाम इको पार्क एवं रोहतास वन प्रमंडल अंतर्गत नगर विकास एवं आवास विकास द्वारा हस्तांतरित एनीकट पार्क डेहरी का निर्माण कार्य चल रहा है। 9. सभी उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं को निदेश दिया गया कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की “प्रगति यात्रा” के दौरान घोषित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक सप्ताह में बैठक करते हुए अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जायेग।



