कोचस/रोहतास/Etv News 24/रमेश पांडेय
रोहतास पब्लिक स्कूल का 19वां वार्षिकोत्सव समारोह रविवार की देर शाम सम्पन्न हुआ.इसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इसके उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केपी सिंह ने स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के आधुनिक दौर में कला की अपनी एक अलग महत्ता है।कला के बिना बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है।इसलिए बच्चों में शारीरिक,मानसिक व बौद्धिक शिक्षा के साथ कला का होना अत्यंत आवश्यक है।वहीं,कार्यक्रम में पहुंचे बसपा नेता उदय प्रताप सिंह ने भी शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए अभिभावकों को बच्चों के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया।इस दौरान विभिन्न कक्षा के छात्र- छात्राओं ने नशामुक्ति, लड़के-लड़कियों में भेदभाव,दहेज प्रथा,सोशल मीडिया का प्रभाव,भ्रुणहत्या व निरक्षरता, पर्यावरण बचाओ जैसे गंभीर मुद्दों पर गायन,नाटक व नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।इससे पूर्व आगत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।स्कूल प्रबंधन ने आगत अतिथियों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया.मौके पर स्कूल के प्रबंध निदेशक सीमा सिंह,ईडी अजीत कुमार,प्राचार्य शशिकांत सिंह,शिक्षक सीबी शर्मा,सीमा कुमारी,मोहिनी कुमारी,लकी कुमारी,जयप्रकाश सिंह,अनिल कुमार सहित काफी संख्या में अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।



