प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के जितवरिया पंचायत में हुआ किसान चौपाल का आयोजन। पंचायत राज जितवरिया में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार के अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। संजय कुमार कृषि समन्वयक के द्वारा वर्मी पीट एवं फसल प्रबंधन व कवाल नहीं जलाने के लिए किसानों को विस्तृत रूप से समझाया गया। सूर्य भूषण कुमार तकनीकी प्रबंधक के द्वारा बिहार कृषि एप के बारे में किसानों को बताया गया व ऐप इंस्टॉल भी करवाया गया किसान सलाहकार धीरेंद्र कुमार धीरज ने पंचायत की कृषि विभाग अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला इस किसान चौपाल की बैठक में संजय कुमार ठाकुर पैक्स प्रबंधक जितवरिया, रत्नेश्वर ठाकुर, मदन मोहन ठाकुर, मोहन ठाकुर, निर्मला कुमारी, मनीष कुमार ठाकुर, नवल किशोर ठाकुर, बलिराम ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य रंजू कुमारी, वार्ड सदस्य मौसम कुमारी, राम बाबू ठाकुर व सैकड़ों किसान उपस्थित थे।



