प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में छापेमारी कर लुट व हत्या के मामले मे तीन अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया । एक सप्ताह पूर्व पुरुषोत्तमपुर पंचायत के उसराहा शमशान घाट के समीप मुथुत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 72,642 रुपए लुट मामले में पुरुषोत्तमपुर गांव के मनीष कुमार को गिरफ्तार किया । वहीं शिवनंदन पुर बुढ़ी गंडक बाघ किनारे भगवती स्थान के समीप छठ पर्व की शाम किशन सह जुट मिल श्रमिक मंनटु चौधरी की गोली मारकर कर हत्या के मामले में सदर डीएसपी टू संजय कुमार के नेतृत्व में एक पांच सदस्यीय टीम गठित कर काण्ड अनुसंधान कर्ता अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर भागीरथपुर गांव के प्राथमिकी अभियुक्त रामजन्म सहनी सोनु सहनी उर्फ सोनू कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया । उसने हत्या में अपनी संलीप्ता स्वीकार की । इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है वहीं रामजन्म सहनी पूर्व में ही गिरफ्तार किए गए थे।



