करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र अंतर्गत सासाराम चौसा पथ में जलालपुर गेट के समीप शनिवार को बाइक से गिर कर एक शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई । जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया । जहां इलाज के दौरान सोमवार को शिक्षिका की मौत हो गई । इसकी जानकारी अररुआं ग्राम पंचायत के मुखिया राजू सिंह ने दी ।थाना क्षेत्र के चौहान बरेहटां निवासी काशीनाथ शर्मा प्रखंड के गर्भे मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं । जबकि उनकी पत्नी श्वेता देवी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं । दंपति अपने बच्चों की देखभाल व पढ़ाई के लिए सासाराम में किराए के मकान में रहते हैं । शिक्षक दंपति बाइक से प्रतिदिन विद्यालय आना-जाना करते थे । शनिवार को विद्यालय बंद होने के बाद वे सासाराम जा रहे थे । इस बीच अचानक एक कुत्ता सामने आ गया । जिसे बचाने के दौरान शिक्षिका सड़क पर गिर गई । जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई थी । घटना की खबर जैसे ही चौहान बरेटा पहुंची गांव में कोहरा मच गया । सूचना पर कई ग्रामीण वाराणसी के लिए प्रस्थान कर दिया । वहीं दूसरी ओरविद्यालय में शिक्षिका की मौत पर शोक सभा का आयोजन किया गया । घटना को लेकर क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।



