करगहर रोहतास /Etv News 24
दरिगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित सिकरियां जलप्रपात में पिकनिक और स्नान के दौरान करगहर थाना क्षेत्र अन्तर्गत हमीरपुर निवासी 19 वर्षीय युवक सामर्थ कुमार राय की रविवार को डूबने से मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया । जहां परिजनों में पोस्टमार्टम से इनकार कर शव ले गए।घटना के संबंध में बताया जाता है कि हमीरपुर निवासी कामाख्या राय का 19 वर्षीय पुत्र समर्थ कुमार राय गांव के दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए सिकरियां जलप्रपात पर गए थे । जहां स्नान के दौरान गहरे पानी में डुबने से उसकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा । जहां पोस्टमार्टम करने से परिजनों ने माना कर दिया । कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें शव सुपुर्द कर दिया गया । घटना के बाद सोमवार को शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया ।



