प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के टारा चौक से बिरौली घाट जाने वाली सड़क के माधोपुर भुआल के समीप हाईवे ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिसकी पहचान गांव के ही दिलीप चौधरी के पुत्र सोनू कुमार 23 साल के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाया गया है। जहां स्थिति गंभीर बताई गई है। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के विरोध में लोगों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व आगे की कारवाई में जुट गई। वहीं दूसरी ओर समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के रामपुरा मोड़ के समीप रामदेव महतो की पत्नी 50 वर्षीय कैलाशी देवी गंभीर जख्मी सामुदायिक अस्पताल में इलाज चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। पूरा माता फटा हुआ है।



