करगहर रोहतास/Etv News 24
निजी मैरेज हॉल परिसर में रविवार को जन सूराज पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा पासवान तथा संचालन संजय पांडेय ने किया ।वक्ताओं ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की परिकल्पना प्रदेश को नया बिहार बनाना है । जिसके तहत मुख्यमंत्री के पैतृक गांव कल्याण बीघा से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई थी । उन्होंने कहा कि जन सुराज की परिकल्पनाओं को घर-घर पहुंचना और हस्ताक्षर अभियान चलना है । उन्होंने कहा कि बिहार को बदहाली से निकालने के लिए आगामी विधान सभा में जन सुराज एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी । कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता सत्यम पांडेय द्वारा किया गया मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर शैलेश कुमार सागर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुनम पासवान, जिला प्रवक्ता विनोद तिवारी , सऊद आलम उर्फ लड्डू खान, कृष्ण मुरारी मिश्रा उर्फ मेलू मिश्रा, अजय पाठक, जवाहर चौबे, विनोद राय, कुमार रवि रंजन ‘चुनचुन’, बृजेश यादव, रोहित पांडेय, विकास कुमार पांडे, सत्येंद्र कुमार चौबे आदि शामिल थे ।



