प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में खासकर बरहेता, तीरा ,कुढवा, कल्याणपुर अजना सहित विभिन्न जगहों पर गुरुवार की सुबह व दोपहर तेज़ हवा के साथ हल्की बुंदा बूदी बारिश से क्षेत्र के किसानों में बेचैनी का माहौल है।जिन किसानों के खेत में लगी गेहूं की फसल को नुकसान होने की सम्भावना से किसान चिंतित है। वही प्रखंड क्षेत्र मे दो दिन से दिन भर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में बिजली नहीं रहने के कारण हर घर में नल जल नहीं चल रहा है। जिसके कारण लोगों मिलने वाली पेयजल आपूर्ति बंद है।इस संबंध में बिजली विभाग के कल्याणपुर जेई कुणाल कुमार ने बताया ,कि तेज हवा के कारण दो दिनों पेड़ पौधे तार के सम्पर्क में आने के कारण मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। सुबह से,9,बजे दिन तक लोगों बिजली से होने वाली काम को कर ले ,अगले दो दिन यह स्थिति बने रहने की स्थिति बताई गई है।



