प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर विभिन्न गांव में हुई भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में आगजनी की घटना में दोनों पक्ष के लोग झुलसे, ग्रामीणों के अनुसार एक पक्ष में अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा कर दूसरे पक्ष को जाकर पकड़ लिया जिससे वो भी झुलस गया । ग्रामीणों के अनुसार बताया गया करूआ गांव के 75 वर्षीय भज्जू पोद्दार ने अपने शरीर पर पेट्रोल छीट कर आग लगाई जब स्वयं झुलसने लगा तो जलते हुए अवस्था में विजय कुमार को जाकर पकड़ लिया जिससे वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। गांव में काफी शोर शरावा हुआ, परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से दोनों झुलसे व्यक्ति को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भर्ती कराई गई जहां ड्यूटी पर तैनात इस डॉक्टर रागीव अंसारी ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज लहेरियासराय रेफर किया गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पोषक क्षेत्र की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। इधर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि दोनों का प्राथमिक इलाज करा कर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने दरभंगा रेफर किया है। जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद अग्रतर करवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर गोराई गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पांच जख्मी हुए। आपसी विवाद मारपीट में गोराई गांव के 75 वर्षीय दिनेश ठाकुर, 35 वर्षीय सीमा देवी 55 वर्षीय लक्ष्मी देवी 29 वर्षीय हिमांशु कुमारी 62 वर्षीय राम बिनय ठाकुर आदि शामिल है। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



