प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर भाकपा माले द्वारा बिहार बजट के प्रति का दहन।कल्याणपुर चौक पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं के द्वारा हाल हीं में बिहार विधानसभा में पेश आम बजट का प्रति जलाकर बजट का विरोध जताया। इस प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता एवं संबोधन करते हुए प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि बिहार के वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट 2025- 26 गरीब, किसान, मजदूर के लिये धोखा है। वहीं आउटसोर्सिंग से सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी, रसोइया, स्वच्छता कर्मी, स्कूलों के रात्रि प्रहरी, जीविका दीदी,विकास मित्र इत्यादि को निराश किया है।साथ हीं मुख्यमंत्री जी अपने उम्र के लोगों का भी ख्याल नहीं रखा व वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,विधवा पेंशन बढोतरी का बजट में प्रावधान नहीं कर इन तमाम लोगों को अपमानित किया है। जिसका जबाब आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को मिलेगा। सभा में रंजीत राम,सुखलाल यादव,संजीत राम मनोहर कुमार सहित कई लोगों ने भाग लिया और बजट विरोधी नारे लगाए ।



