प्रियांशु कुमार/ समस्तीपुर/ बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत मोरवा प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत में शुक्रवार को कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कुशवाहा एकता संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा उर्फ हरिओम ने कहा कि गरीबों के मसीहा और समरसता के प्रतीक थे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी। साथ ही उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को दिन-दलित की आवाज बताया और श्री ठाकुर से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके पूर्व पंचायत भवन के निकट कर्पूरी प्रतिमा एवं हाईस्कूल प्रांगण में कर्पूरी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर विकास झा, नागेन्द्र सिंह, श्रीशकांत झा,चंदन कुमार, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुबोध कुमार, बलिराम सिंह, आनंद कुमार, नरसिंह नारायण सिंह, मुकेश कुमार, पिंटू कुमार , जीतेन्द्र कुमार, प्रिंस कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण शिक्षक एवं छात्र मौजूद थे।



