पूर्णिया/बिहार/ब्यूरो रिपोर्ट/Etv News 24
पूर्णिया में बायसी के ताराबाड़ी के समीप पुलिस ने लाखों का इनामी डकैत किया एनकाउंटर । इसके बाद इलाके में इस मामले को लेकर काफी चर्चा की जा रही है।
मारे गए डकैत सुशील मोची की तलाश बिहार पुलिस के साथ साथ बंगाल पुलिस को भी थी। उस पर दो लाख का ईनाम रखा गया। बिहार के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के केस दर्ज थे।
ऐसे में दोनों राज्यों की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इसके बाद पूर्णिया पुलिस ने मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।बताया जा रहा है कि, यह इनामी डकैत पिछले साल जनवरी महीने में जेल से छूटकर आया था। वह रौटा के अन्नगढ़ इलाके का रहने वाला था। उसके ऊपर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसका शव भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। इसके बाद घटना स्थल पर काफी भीड़ जुटी है।



