पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर पुलिसकर्मियों को सुनाया
कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ ध्वज की गरिमा बनाए रखने का आह्वान
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुल्तानपुर मे पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया गया।
एसपी ने पुलिस कलर लगाकर पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पुलिस ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस झंडा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, कर्तव्यपरायणता और अनुशासित कार्यशैली को बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।




