गया जी और वाराणसी में पिंडदान-तर्पण के बाद इंद्राय खुर्द में भंडारा व भागवत प्रसाद का आयोजन, जुटे कई गणमान्य लोग
डेहरी ऑन सोन (रोहतास) Etv News 24
सनातन धर्म में पितृ पक्ष और श्राद्ध कर्म का विशेष महत्व है। पितरों की आत्मा की शांति और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध की परंपरा सदियों से चली आ रही है। श्राद्ध कर्म में पंच ग्रास निकालने का भी विशेष विधान है। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकारिणी सदस्य बलराम मिश्रा ने रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड अंतर्गत मोहिनी पंचायत के इंद्राय खुर्द गांव में आयोजित भंडारा एवं भागवत प्रसाद कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने बताया कि शास्त्रों में पंच ग्रास को श्राद्ध कर्म का महत्वपूर्ण अंग माना गया है। ब्राह्मणों को भोजन कराने से पहले भोजन के पांच अंश निकालकर गाय, कुत्ते, कौए, देवताओं और चींटियों के लिए अर्पित किए जाते हैं। इन्हें क्रमशः गो बलि, श्वान बलि, काक बलि, देव बलि और पिपीलिका बलि कहा जाता है। यह परंपरा जीव-जंतुओं के प्रति करुणा, प्रकृति के प्रति सम्मान और पितरों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।
बलराम मिश्रा ने कहा कि पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों का स्मरण कर विधि-विधान से श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे पितरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि पितरों की आत्मा की शांति के उद्देश्य से मोक्षदायिनी धाम गया जी और वाराणसी में पिंडदान एवं तर्पण करने के बाद गांव में भंडारा और भागवत प्रसाद का आयोजन किया गया।
संत-महात्माओं और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पधारे संत प्रवर एवं श्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 1008 गिरवर लाल जी महाराज उर्फ लाल बाबा की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, सासाराम सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार तिवारी उर्फ रमेश टाइगर, डालमियानगर फैक्ट्री के मुख्य प्रभारी एआर वर्मा, रोहतास के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज डेहरी के प्राचार्य एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र ओझा, भारतीय रेलवे वित्त निगम के सीएमडी मनोज कुमार दुबे के अनुज जितेंद्र दुबे तथा भाजपा के युवा नेता डॉ. दुर्गा चरण मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा डीएवी स्कूल सेमर की प्राचार्या प्रमिला सिंह, बिहार की स्वच्छता आइकॉन एवं संझौली की पूर्व प्रमुख मधु उपाध्याय, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सीनेटर डॉ. मनीष रंजन, रोहतास भाजपा के जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता राजू गुप्ता, धन्वंतरि अस्पताल के सीएमडी डॉ. दिनेश शर्मा, बिहार बार काउंसिल के सदस्य रामजी मिश्रा, भाजपा नेता सिकंदर सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद वैश्य, बाबा गणिनाथ कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामेश्वर प्रसाद, डेहरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता ददन पांडेय, संतोष उपाध्याय, बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, लखीसराय के अपर जिला न्यायाधीश मुकेश कुमार मिश्र तथा वरिष्ठ पत्रकार मदन कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बलराम मिश्रा के भाई डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्रा और सुनील कुमार मिश्रा ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने बहुमूल्य समय से उपस्थित होकर स्नेह और आशीर्वचन प्रदान करने के लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं।




