प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शंकर दयाल ठाकुर पर अपराधियों ने शुक्रवार की रात जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में है . हमले में पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गये ।.इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया ।. जहां आईसीयू में इलाज जारी है. मामले में मिली जानकारी के अनुसार पड़ोस में भोज खाकर लौट के दौरान घात लगाए अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया ।. जिसमें सर के अलावा दोनों हाथ को धारदार हथियार से कटा हुआ प्रतीत होता है. जिससे यह कयास लगाया जा रहा है, मामले में परिजन का बताना है, कि बारह बजे के आस पास किसी ने सूचना दी,कि दो बाईकों से चार की संख्या में अपराधियों ने उसे बालापुर कालीमंदिर के पास से जबरन उठा कर ले जा रहे थे,सूचना पर परिजन खोज बीन के क्रम में सुलिश गेट के पास उसे बांध के नीचे मरा हुआ समझ कर लुढ़का दिया . लोग अनन फानन में इलाज के पहले ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया . जिसके बाद उसे निजी नरसिंहहोम में भर्ती कराया गया. जहां गंभीर अवस्था में इलाज जारी है.मामले में कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है ,कि आवेदन के बाद कार्रवाई की जाएगी।



