प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कोयला कुंड गाँव स्थिति राम जानकी जीविका महिला ग्राम संगठन खरसंद पूर्वी पंचायत के कोयलाकुंड गांव में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलो द्वारा “बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड” के शुभारम्भ का लाइव प्रशारण आयोजित किया गया। लाइव कार्यक्रम में सभी जीविका दीदियों ने भाग लिया।यशस्वी प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के भाषण को सुना। जीविका दीदी प्रीति सिंह ने कहा कि हम सभी बहुत ख़ुश हैं क्योंकि अब सभी जीविका दीदी को 10 हजार रुपया 21 महीना तक मिलेगा जिससे जीविका दीदी अपना रोजगार कर आत्मनिर्भर हो सकेंगी। कार्यक्रम सी सी दिव्या भारती, मुन्ना सिंह, राम किशोर ठाकुर व संतोषि शर्मा मौजूद थी।



