करगहर रोहतास/Etv News 24
प्रखंड परिसर में शुक्रवार को आधार कार्ड बनाने की निर्धारित तिथि पर पहुंचे ग्रामीण कार्यालय को बंद देख काफी देर तक इंतजार करते रहे । जब दोपहर तक कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर नहीं पहुंचे तोआक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया ।आधार कार्ड बनवाने पहुंची रीना देवी, आरती देवी, राम कुमार सिंह आदि ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सूचना दी गई कि शुक्रवार को 11 बजे से प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार कार्ड बनाया जाएगा। लेकिन यहां आने पर किसी का अता पता नहीं है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी कार्यालय नहीं खुला तो दूर दराज गांवों से आए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया । उन्होंने बताया कि जब कर्मियों को कार्यालय नहीं खोलना था तो उन्हें इतनी दूर से क्यों बुलाया गया । इस संबंध में बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से आधार कार्ड बनाने में लॉगिंग की परेशानी हो रही थी । ग्रामीण क्षेत्र से आएग्रामीणों का मोबाइल नंबर नोट कर लिया गया है ताकि उन्हें सूचित किया जा सके ।



