करगहर रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप सड़क किनारे गहरे पानी से पुलिस ने बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया है। इसकी जानकारी प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानदीप कुमार ने देते हुए बताया कि ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामपुर गांव के समीप गहरे पानी में उपला ता युवक का शव बरामद किया । जिसकी पहचान भोजपुरी जिला के पीरो वार्ड नंबर आठ निवासी छठ्ठू चौधरी का 40 वर्षीय पुत्र दीनानाथ चौधरी के रूप में पहचान की गई है । शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया तथा परिजनों को सूचना दे दी गई । चौकीदार के बयान पर ओडी केस दर्ज कर लिया गया । किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है ।



