प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
विद्यापतिनगर /समस्तीपुर सड़क दुर्घटना में मृत विद्यापतिनगर के गढ़सिसई निवासी अशोक पासवान की पत्नी शीला देवी (35) का मायके सरायरंजन जाने के क्रम में घटहो थाना के पास ऑटो द्वारा टक्कर लगने से मौके पर मौत हो गई। मृतिका को दो छोटी बेटी और एक बेटे हैं।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की मांग पर स्थानीय ग्रामीणों ने गढ़सिसई चौक स्थित मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।



