प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर पूसा मुख्य सड़क के रमोली के समीप एक युवक अचानक बाइक से गिर गया जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया बाइक थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराई गई जहां चिकित्सक ने उसकी पहचान जटमलपुर गांव के विपिन नाम के 25 वर्षीय पुत्र शिव शंकर राम के रूप में की। बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर किया गया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोहम्मद हैदर ने दी।



