प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सैदपुर पुरानी पुल के पास से एक पिकअप पर लदी 46 कार्टून में बंद अंग्रेजी शराब एक स्प्लेंडर प्लस बाइक को जब्त किया गया ।इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही थाने से थाना अध्यक्ष सहायक अवर निरीक्षक नौशाद आलम पुलिस बल सदर एक एक एल टी एफ टीम के साथ सैदपुर पहुंची पुलिस गाड़ी देखते हुए कारोबारी फरार हो गए। आगे थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।अन्य का पता लगाया जा रहा है। बरामद शराब को पिकअप बाइक के साथ थाना लाया गया। जप्त किए गए शराब 450 लीटर बताए गए हैं। मध्य निषेध के तहत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रतर और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस घटना को लेकर अवैध शराब कारोबारी में हड़कंप देखी गई।



