प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बिरसिंहपुर में अवैध खनन को लेकर खनन विभाग के पदाधिकारी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ आवेदन दिया है।आवेदन में पदाधिकारी ने कहा है कि अज्ञात लोग बराबर बिरसिंहपुर ढाव में अवैघ खनन करते थे।इसको लेकर स्थानीय लोगों ने शिकायत जताई थी। जांच के दौरान स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के आते ही अवैध खनन करने वाले सभी फरार हो गये।



