प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
ट्रक से ओवरटेक करने के क्रम में कार व स्कूटीआमने-सामने की टकर। स्कूटी पर बैठे तीन किशोर जख्मी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से गंभीर जख्मी 16 वर्षीय रिशु कुमार, व तीन किशोर सिंघिया गुलाब टोल के सोनू कुमार स्वाति कुमारी व शिवम कुमार जख्मी हो गए। स्कूटी चालक रिशु कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में रेफर किया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार की ठोकर से क्षतिग्रस्त स्कूटी को थाना लाया गया। आगे उन्होंने बताया कि एक न्यायाधीश की कार के चालक पूर्व जिला जज के अवकाश प्राप्त चालक सुरेंद्र सिंह कार चल रहे थे। कार दरभंगा की ओर से आ रही थी स्कूटी व कार आमने-सामने टकरा गई। घटना की सूचना पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। जख्मी के परिजन भी काफी संख्या में पहुंच गए। किसी प्रकार का हंगामा नहीं हुआ। कार पर न्यायाधीश संतोष कुमार सवार थे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए जख्मी युवक को अपने से उठाकर पहले निजी क्लीनिक में भर्ती कराया स्थिति गंभीर देखते हुए सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में लाया गया। रेफर होने के बाद भी वे स्वयं जख्मी को लेकर समस्तीपुर बेहतर इलाज कराने ले गए।



