सासाराम कार्यालय/ Etv News 24
अकोढ़ीगोला (रोहतास) खबर रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला आंचल से है जहां सोमवार को अंचल अकोढ़ीगोला अन्तर्गत मौजा- बाँक में अंचल अधिकारी, अकोढ़ीगोला के कुशल नेतृत्व में कुल-13(तेरह) भूमिहीन लाभूकों को जिन्हें भूमि बंदोबस्त किया गया था। उनको भूमि का दखल-दहानी दिलाया गया। उन सभी लाभूकों को प्रखंड कार्यालय, अकोढ़ीगोला से आवास योजना का भी लाभ भी दिया जायेगा। दखल- दहानी के समय, ग्राम प्रधान बाँक के राजस्व कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक भी उपस्थित थे। इस कार्य से आम- जनता काफी उत्साहित है एवं सभी लाभूकों ने जिला पदाधिकारी रोहतास उदिता सिंह के साथ- साथ प्रखंड व अंचल के पदाधिकारियों का शुक्रगुजार किया है।



