मुजफ्फरपुर/बिहार न्यूज डेस्क/Etv News 24
मुजफ्फरपुर में अचानक भीषण आगलगी में आधा दर्जन से अधिक घर जल कर राख हो गए।आगलगी की इस घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। घटना औराई प्रखंड क्षेत्र के भरथुआ पंचायत स्थित अलीनगर बांध के किनारे की है।देर रात अचानक एक घर में आग लग गई और जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिश की लेकिन तब तक आग पूरी तरह कहर बरपा चुकी थी और तकरीबन आधा दर्जन घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। स्थानीय लोगों और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया।



