पटना बिहार/ Etv News 24/ ब्यूरो रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस , CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई।
साथ ही थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीक अवलोकन किया गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण),पटना द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने हेतु एवं कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु #रात्रि_गश्ती एवं वाहन जाँच को और प्रभावशाली बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आगामी पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी, सतत गश्ती, प्रभावी आसूचना संकलन, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तथा त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।




