मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत नेताओं ने की पूजा-अर्चना रक्षा मंत्री बोले- प्रधानमंत्री दीर्घायु हों
स्वस्थ रहें और विकसित भारत का लक्ष्य हो पूरा राजनाथ सिंह, सीएम योगी, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान ने बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद
वाराणसी उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान समेत अन्य नेताओं ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधिवत पूजा की*पूजा-अर्चना के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर वह स्वयं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की।राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने और आजीवन स्वस्थ रहने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है और यह लक्ष्य प्राप्त हो, इसके लिए भी भगवान से प्रार्थना की गई।प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर काशी विश्वनाथ धाम में नेताओं की मौजूदगी के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा। पूजा-अर्चना के दौरान देश की समृद्धि, प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन तथा विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की कामना की गई।




