उद्घाटन समारोह में कमिटी के अध्यक्ष सह एसडीएम सासाराम डॉ नेहा कुमारी, एसडीपीओ वन सासाराम विप्लव कुमार, डीपीआरओ आशीष रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी ताराचंडी कमिटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सासाराम (रोहतास) Etv News 24
सासाराम स्थित मां ताराचंडी धाम में 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ आज दिनांक 29.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास दीपक कुमार मिश्र द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में कमिटी के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, ताराचंडी कमिटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस दौरान जिला पदाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर एवं आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित सहायता मिल सके।श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की गई है। यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जिससे मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।




