तिलौथू रोहतास/ Etv News 24
तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सुनील कुमार सिंह के पुत्री प्रेणा प्रियदर्शी ने नीट (NEET ) 2026 परीक्षा में पहली बार में सफलता हासिल करने के बाद उनके तिलौथू स्थित आवास पर कई पंचायत प्रतिनिधि समाजसेवी एवं पार्टी के नेता पहुंचे और उनकी पुत्री को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया । उन्होंने प्रेणा प्रियदर्शी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष व माले नेता राजकुमार सिंह ,जदयू के जिला उपाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री सदस्य संतोष शुक्ला ,प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुशवाहा सहित अन्य समाज सेवियों ने कहा कि प्रियदर्शी की यह उपलब्धि उनके परिवार के साथ-साथ तिलौथू प्रखंड ही नहीं जिला के लिए गर्व का विषय है । उन्होंने आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया जो दर्शाता है की मेहनत अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है ।इन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेरणा प्रियदर्शी एक कुशल और संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगी और तिलौथू के साथ-साथ प्रदेश और देश में नाम रोशन करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज का दायित्व है । ऐसे होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने से अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
प्रेरणा प्रियदर्शी आगे चलकर चिकित्सा के क्षेत्र में जाकर समाज सेवा करना चाहती हैं । प्रेरणा दो भाइ बहनो में सबसे बड़ी है । उसके छोटे भाई अश्वनी राज उर्फ कृष भी नीट की तैयारी कोटा से ही कर रहे हैं । प्रेरणा प्रियदर्शी इस सफलता का श्रेय अपने पिता कृषि समन्वयक सुनील कुमार सिंह एवं माता शिक्षिका निधि कुमारी तथा चाचा पत्रकार सुधीर कुमार सिंह को देते वह कहती हैं कि मुझे पढ़ने के लिए बराबर प्रेरित करते रहते थे । उन्होंने कहा कि दादा पूर्व पैक्स अध्यक्ष स्वर्गीय विनोद सिंह और दादी फूलमती देवी आज जीवित होते तो अपनी पोती की सफलता पर बेहद खुश होते। इसी दौरान बाबूगंज गांव निवासी व पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के आवास पर उनकी पुत्री प्रिया कुमारी के नीट परीक्षा में सफलता होने के उपरांत उन्हें भी अंग वस्त्र देकर समाजसेवी ,नेता एवं बुद्धिजीवियों ने सम्मानित किया। प्रिया कुमारी ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता ,माता एवं चाचा ,चाची को दी है। इस सफलता के लिए बधाई देने वालों में पैक्स अध्यक्ष रामजी सिंह, अजय श्रीवास्तव , बृजेश सिंह, मुखिया उमेश कुमार , पूर्व मुखिया राम बच्चन सिंह,पत्रकार एजाज़ अहमद, ,रिजवान आलम,राकेश कुमार राही,सूरज मिश्रा,अनिल कौशल,राजू मारकोनी, सत्यानंद सहित अन्य लोग शामिल हुए।




