तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू प्रखंड के स्थानीय बाजार स्थित शिव शक्ति मैरिज हॉल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री नंद किशोर राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।अपने संबोधन में मंत्री नंद किशोर राम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना देश की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिस विशेष प्रावधान का वर्षों तक विरोध होता रहा, उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समाप्त कर देश को एक संविधान और एक निशान की भावना से जोड़ा। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में अलग व्यवस्था का विरोध करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था और आज उनका सपना साकार हुआ है।उन्होंने युवाओं से सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद और देशहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में सुरक्षित है।हालांकि, सम्मेलन में मंत्री ने अपने विभाग पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग की योजनाओं, उपलब्धियों अथवा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर कोई चर्चा ही नहीं की।कार्यक्रम में पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, वैश्य नेता राजू गुप्ता, समाजसेवी महेंद्र उर्फ छोटी ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, सुशील कुमार चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पटेल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शीला कुशवाहा, डॉ. नवीन नटराज, पूर्व विधायक ललन पासवान,मंडल अध्यक्ष तिलौथू ऋतुराज उपाध्याय,जिला मंत्री अभय प्रजापति, विनोद कुमार, शशि भूषण प्रसाद, प्रेम कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। राष्ट्रगान जन गण मन के उपरांत मध्यान कार्यक्रम का समापन हुआ।



