डेहरी रोहतास/ Etv News 24
रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में एनिकट पहाड़ स्थित योगा स्थल के समीप गुरुवार शाम एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। मृतक ने काले रंग की शर्ट-पैंट पहन रखी थी तथा उसके शरीर पर लाल गमछा लिपटा हुआ था। बताया जाता है कि युवक की आंखें खुली थीं और जीभ बाहर निकली हुई थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक जोड़ी हवाई चप्पल, मोबाइल के दो सिम कार्ड, एक डायरी का पैकेट, पानी की बोतल तथा कुछ संदिग्ध नशीले पदार्थों से संबंधित सामान बरामद किया है।



