डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास) Etv News 24
स्वर्गीय इंजीनियर ललन सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के समापन के बाद भाजपा युवा नेता अमित कुमार पटेल ने विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक सोनू सिंह जैसे पुत्र ईश्वर सभी को दें, जो अपने पिता की स्मृतियों और आदर्शों को समाजहित के कार्यों से जीवंत बनाए हुए हैं।समारोह के बाद अमित पटेल ने विधायक के आवास पर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पटेल ने कहा कि स्व. ललन सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर विधायक सोनू सिंह ने नई परंपरा स्थापित की है। यह कार्यक्रम शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायी पहल है।अमित कुमार पटेल ने बताया कि विधायक सोनू सिंह प्रत्येक वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर डेहरी एवं अकोढ़ीगोला क्षेत्र में जनकल्याणकारी और ऐतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे पुत्र विरले ही देखने को मिलते हैं, जो माता-पिता की स्मृति को समाज सेवा और जनहित के कार्यों से सम्मानित करते हों।पटेल ने कहा कि विधायक सोनू सिंह अपने पिता स्व. ललन सिंह के आदर्शों का अनुसरण करते हुए क्षेत्र के विकास, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विधायक के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की।इस अवसर पर जदयू नेता गुड्डू पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



