डेहरी रोहतास/ Etv News 24
डेहरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 में आवारा और उग्र कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि एक “आदमखोर” कुत्ते ने बीते कुछ दिनों में कई मासूम बच्चों को काट लिया है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बच्चे अब गली-मोहल्ले में खेलने से डरते हैं। सुबह-शाम स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ अभिभावकों को भी साथ चलना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद डेहरी नगर परिषद की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। “कई बार वार्ड पार्षद प्रतिनिधि को इसकी शिकायत की, लेकिन कुत्तों को पकड़ने या नसबंदी कराने की दिशा में जीरो कार्रवाई हुई है। प्रशासन की लापरवाही से हमारे बच्चों की जान खतरे में है,स्थानीय निवासी लोगों ने कहा। मोहल्ले में खुले मुस्लिम होटल लगे कचरे के ढेर और खुले नाले आवारा कुत्तों को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि नगर परिषद तत्काल प्रभाव से कुत्ता पकड़ो अभियान चलाए, प्रभावित बच्चों का इलाज सुनिश्चित करे और नसबंदी के साथ-साथ नियमित सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे। *प्रशासन से अपील* वार्ड 23 के निवासियों ने डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और जिला प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अविलंब कदम उठाए जाएं, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।



