सासाराम/रोहतास/Etv News 24
सासाराम। सदर अस्पताल सासाराम की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जानकारी के अनुसार, गंभीर मरीजों के अस्पताल पहुंचने के बावजूद अस्पताल में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। इसी दौरान सासाराम नगर थाना की पुलिस चार अभियुक्तों को लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों के नदारद रहने से पुलिसकर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सदर अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। लोगों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे के समय स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर दिखाई जा रही थी, तो अब ऐसी स्थिति क्यों बनी हुई है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रभाव वाले क्षेत्र में भी डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हैं।आम जनता का कहना है कि जब पुलिस प्रशासन को ही इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है, तो आम मरीजों की स्थिति का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। गंभीर मरीजों और उनके परिजनों में अस्पताल प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है।लोगों ने जिला प्रशासन और जिला अधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।



