विधायक ने शिक्षा और स्वास्थ्य को बताया प्राथमिकता, अधूरे कार्यों को पूरा करने का भरोसा दिया
डेहरी ओन सोन रोहतास /Etv News 24
उच्च विद्यालय डेहरी के प्रांगण में नवनिर्वाचित विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन के दौरान एनसीसी के कैडेट ने उन्हें सलामी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलिराव कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि शिक्षक राकेश कुमार ने इसका संचालन किया। इसके पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डा संजय कुमार सिंह व प्रचार्य के द्वारा विधायक को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने विद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। विधायक ने आगे कहा कि छात्र छात्राएं देश के भविष्य है। छात्र-छात्राओं को अन्य राज्यों से उपलब्धियों के उपरांत बधाई दी और उन्हें प्रेरित किया कि इसी तरह मेहनत कर विद्यालय और जिले का नाम रौशन करे। विधायक ने विद्यालय के अनुशासन और शैक्षणिक गुणवत्ता की सराहना करते हुए विधालय के छात्र छात्राओं से शिक्षा, खेल और कला जैसे क्षेत्रों में जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। कहा कि आने वाले आगामी पांच वर्षों में शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालयों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।साथ ही अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना ना सिर्फ उनकी जिम्मेदारी है, बल्कि परम कर्तव्य भी है। डेहरी विधानसभा ही नहीं पुरे शाहाबाद के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है, वो एक-एक जनता से मिलकर उनके सुख दुख में भागीदार बनेंगे। आज इस माहौल से यह साबित हो गया कि चुनाव वे नहीं लड़ रहे थे, बल्कि एक-एक जनता उनके लिए चुनाव लड़ रही थी। इसी विश्वास और एकता ने उन्हें जनसेवक के रूप में चुना है। वो अब सभी के लिए विधायक है और वो सभी के लिए काम होंगे। किन्हीं को निराश होने की जरूरत नहीं है। विधायक ने भरोसा दिलाया कि स्कूल में अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कर डेहरी विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। दुसरी ओर विधालय के प्रचार्य बलिराव कुमार ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह विद्यालय के इतिहास और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक संदर्भ पर आधारित है। इस विद्यालय की स्थापना 1931 में हुई थी और प्रारंभ में इसे हाई इंग्लिश स्कूल के नाम से जाना जाता था, जिसे स्थानीय रूप से “डेहरी” के नाम से भी पहचाना जाता है। वर्ष 2012 से इंटरमीडिएट (प्लस-टू) में नामांकन शुरू होने के बाद यह विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में जाना जाने लगा।अंत में देश के विकास और “विकसित भारत” की दिशा में आगे बढ़ने की आशा जताई गई है तथा सोनू सिंह के नेतृत्व में डेहरी के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास व्यक्त किया गया है। अंत में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर विधायक ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री यश उपाध्याय, डा नविन नटराज, शिक्षक डॉ मनोज कुमार सिंह, सुधीर कुमार राय, अयोध्या सिंह, शाहनवाज आलम, प्रमोद कुमार सिंह, विजय कुमार पांडे, कहकसा अंजुम, प्रभा कुमारी, ममता कुमारी, दीप माला, दिव्या कुमारी, अंजू कुमारी, ममता कुमारी के साथ शिक्षक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



