करगहर रोहतास /Etv News 24
जगजीवन राम स्टेडियम में फायरिंग कर दहशत पैदा करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय ने दी ।उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट खेल के विवाद में हुई हाथापाई को लेकर एक दूसरे को दिखाने की धमकी देने के बाद विगत शुक्रवार की शाम अपराधियों ने खेल मैदान में बाइक से रेसिंग कर गोलियां चलाईं । गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया । जांच के क्रम मे गिरफ्तार तीनों विभिन्न मामलों में संज्ञेय अपराधी है । इनके विरुद्ध करगहर ,नासरीगंज ,डेहरी और कोचस थानों में विभिन्न मामले दर्ज है । बताया कि इन शातिर बदमाशों द्वारा नाबालिग बच्चों को रुपए, बाइक व हथियार देने का लालच देकर अपराध के लिए प्रेरित कर घटनाओं को अंजाम दिया जाता था । घटनास्थल से 315 बोर का तीन खोखा कारतूस व मैगजीन बरामद किया गया है । गिरफ्तार अपराधियों में करगहर निवासी अभिमन्यु कुमार उर्फ माइकल , शिवपुर निवासी प्रियांशु कुमार , सोनी निवासी प्रभंजन कुमार शामिल हैं । जिन्हें न्यायालय भेज दिया गया ।



