प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत के वार्ड संख्या 4 फुलहारा गांव में गुरुवार की रात बन्द घर की बाउंड्री वॉल पर अज्ञात चोर चढ़कर घर के नीचे उतरे। घर के गेट में लगे ताले को काटा। फिर घर में घुसकर बक्से पेटी को तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कीगई। घर में कोई नहीं था। उमाशंकर शर्मा इलाज करने को लेकर मुजफ्फरपुर में थे। लगभग 30000 के सोने के जेवरात लेकर अज्ञात चोर चंपत हो गए। मामले में गृह स्वामी उमाशंकर शर्मा ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसको लेकर शनिवार को पुलिस डांग स्क्वायर की टीम एफ एस एल टीम के द्वारा चोरी की गये घर से कई सैंपल इकट्ठा किया । वहीं इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष दीपक झा ने बताया कि दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।आई ओ मनजीत सिंह के द्वारा अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा गया।



