प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखण्ड क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत में राजद प्रखण्ड अध्यक्ष रामबाबू राय की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव परिणाम समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। जिसकी संचालन प्रखण्ड उप प्रमुख दीपक कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से अपनी बातें रखी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष रामबाबू राय ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार व चुनाव आयोग के गठबंधन का परिणाम देखने को मिला। जैसा कि चुनाव के समय महिलाओं को दस हजार रूपये दिया गया। चुनाव आयोग मुकदर्शक बनी रही। वर्तमान बिहार सरकार भरपूर चुनावी भ्रष्टाचार कर वोट चोरी किया। राष्ट्रीय जनता दल हमेशा से सामाजिक न्याय व धर्मनिरपेक्षता का मिशाल कायम करता रहा हैं। सरकार द्वारा गरीबों पर लगातार दमन की जा रही हैं। जो वर्तमान में देखने को मिल रही हैं। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता चुप बैठने वाला नहीं हैं। हम सभी लोग जनता के मुद्दों को लेकर मजबूती से संघर्ष करेंगे और आगे जीतेंगे।कार्यकारी प्रखण्ड अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि हमलोगों को अभी संगठन को मजबूत करने में लग जाना हैं। संगठन के मजबूती से ही हमारे दल व नेता को मजबूती मिलेगा। बैठक में राजद नेता व पूर्व उप प्रमुख राजेश राय, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



