प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण होने का मामला प्रकाश में आया है इस मामले को लेकर अपहृत नाबालिक लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है जिसमें गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया है दिए आवेदन में उसने बताया कि हमारी पुत्री खेत से अपने घर लौट रही थी इसी दौरान पांच युवक ने सुनसान जगह देखकर जबरन उसे गाड़ी में बैठकर भाग गया वह थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



