प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर नगर निगम समस्तीपुर वार्ड संख्या 07 के गोरथान गांव में बीते 5 मार्च 2025 को मानवीय भूल बस आठ लोगों के घर में आग लग गई। जिसमें विजय राय, दिलीप राय ,राम प्रवेश राय, मनोज राय, का घर एवं घर में रखा हुआ पूरा समान पूर्णतः जलकर राख हो गया। वही तीन लोगों का घर का आंशिक क्षति है।

स्थानीय नेता सह पैक्स अध्यक्ष भोला राय के नेतृत्व में ग्रामीण लोगों के सहयोग से शुक्रवार को पीड़ित परिवारों के बीच जरूरत के सामग्री का वितरण किया गया । मौके पर राघवेंद्र यादव, शिवनाथ महतो,विमल केडिया, राजीव श्रीवास्तव, विनय कुमार राय, आशीष महतो,मनीष कुमार, शत्रुघ्न राय ,उमाशंकर यादव, दीपक कुमार राय ,राकेश मंडल सहित दर्जनों लोग ने अग्नि पीड़ितों के बीच सहयोग किया।



