खाई में पलटीपटखौली बाईपास के पास हुआ हादसा, कार सवार को आई हल्की चोटें
लखनऊ से बिहार जा रहा था युवक, हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटखौली बाईपास के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई। दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से टकराने के बाद कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। घायल कार चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
कार चालक की पहचान विनीत सिंह पुत्र स्वर्गीय राम अनुज सिंह निवासी गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर जीजे 15 सीएल 4039 बताया गया है। बताया जाता है कि विनीत सिंह लखनऊ से बिहार स्थित अपने घर जा रहे थे। उनकी मां लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। वहां से लौटते समय पटखौली बाईपास के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। गनीमत रही कि कार में चालक अकेला था और उसे केवल हल्की चोटें आईं।




