अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़ा है आठ साल पुराना मामला
एमपी-एमएलए कोर्ट ने व्यक्तिगत उपस्थिति के दिए निर्देश
26 अक्टूबर के फैसले पर टिकी निगाहें, सुल्तानपुर की अदालत में होगी सुनवाई
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े करीब आठ साल पुराने मानहानि मामले में सोमवार, 26 अक्टूबर को फैसला आने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर वर्ष 2018 में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े इस मामले में सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसले के समय राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
ऐसे में राजनीतिक गलियारों से लेकर कानूनी जगत तक की निगाहें अदालत के आदेश पर टिकी हैं। यह मामला वर्ष 2018 में अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी की कथित टिप्पणी से संबंधित है। इस टिप्पणी को लेकर उनके विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया के बाद अब मामले में फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है।
अदालत की ओर से राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश के चलते सोमवार की सुनवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फैसले से पहले इस मामले को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हैं। हालांकि, मामले में अंतिम निर्णय अदालत के आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा।




