वेतन विसंगति पदोन्नति और बढ़ते कार्यभार को लेकर जताई नाराजगी
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश कुमार
लम्भुआ तहसील के लेखपालों ने लंबित मांगों और लगातार बढ़ते कार्यभार को लेकर शनिवार को लम्भुआ तहसील के लेखपालों ने शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। लेखपाल संघ के अध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंशुल हिंदल को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।ज्ञापन में लेखपालों ने वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने, अतिरिक्त गांवों का प्रभार समाप्त करने और अवकाश के दिनों में ड्यूटी लिए जाने पर रोक लगाने की मांग की। लेखपालों का कहना है कि मूल तैनाती वाले गांवों के साथ अतिरिक्त गांवों की जिम्मेदारी मिलने से कार्यभार लगातार बढ़ रहा है।*अतिरिक्त गांवों के प्रभार से बढ़ रहा दबाव*लेखपालों ने कहा कि अतिरिक्त गांवों की जिम्मेदारी के कारण राजस्व संबंधी कार्यों के साथ ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण का दबाव भी बढ़ जाता है। सीमित संसाधनों के बीच एक से अधिक गांवों का काम संभालना कठिन हो रहा है। इसके बावजूद अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी लगाए जाने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन की चेतावनीलेखपाल संघ ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो 22 सितंबर से अतिरिक्त गांवों के प्रभार का बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल केवल अपने मूल तैनाती वाले गांवों में कार्य करेंगे। अतिरिक्त गांवों से संबंधित बस्ते तहसील प्रशासन को सौंपने की बात भी संघ ने कही है। लेखपालों ने स्पष्ट किया कि मांगों के समाधान तक उनका विरोध जारी रहेगा।




