करगहर रोहतास /Etv News 24 /संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अंतर्गत सासाराम चौसा पथ पटवाडीह गांव के समीप केंद्रीय रसोई घर के समीप शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार तीन युवकों में टक्कर मार दी । इस घटना में बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे । जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद एक की गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी राज बाबू पिता सलीम राइन दूसरे राज्य में किसी कंपनी में काम करता था । जो ट्रेन से बक्सर उतरा था जिसे लाने के लिए गांव के ही दो युवक बाइक से बक्सर पहुंचे थे । जब वह बक्सर से पटवाडीह गांव के समीप पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही तेज गति से एक अनियंत्रित करने टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए घायलों में इस्लामपुर निवासी फिरोज आलम पिता सदीक राइन तथा सुधाकर कुमार पिता बेचु पासवान शामिल हैं । वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल राजा बाबू को रेफर किया गया है । चिकित्सा पदाधिकारी डा. शुभम कुमार ने बताया कि रेफर किए गए युवक के सिर में गंभीर चोटें आई है । बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है । जबकि दो का इलाज अस्पताल में चल रहा है ।




