करगहर रोहतास / Etv News 24
थाना क्षेत्र के बकसड़ा गांव में बुधवार की देर रात घर में घुसा एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया । उन्होंने उक्त युवक का हाथ पैर बांधकर भरपुर पिटाई की । जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को सीएचसी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।घटनाके संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के माती निवासी कामता चंद्रवंशी का 30 वर्षीय पुत्र अरविंद चंद्रवंशी बकसड़ा निवासी एक ग्रामीण के घर में घुस कर चोरी की नीयत से छुप गया । देर रात घर में आवाज सुनकर गृहस्वामी ने उसे पकड़ लिया । शोर मचाने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए और हाथ पैर बांधकर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी । जब वह मूर्छित हो गया तो हाथ पैर बांध कर एक घर में बंद कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार क एक बंद कमरे से उसे बरामद किया । गंभीर स्थिति में पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।एस आई अरविंद कुमार ने बताया कि हाथ पैर बांधकर मारपीट के मामले में गृहस्वामी और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है ।डॉक्टर शुभम कुमार ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोटे आई हैं तथा पैर व हाथ की हड्डियां कई जगह फ्रैक्चर गई है । जिसे देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया है ।



